- Hindi News
- वर्करों की मशीनें लेकर भाग जाता था दुकानदार
वर्करों की मशीनें लेकर भाग जाता था दुकानदार
थानासदरकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ बबलजीत सिंह उर्फ काका काफी दिनों से अलग-अलग इलाकों में लकड़ी की दुकान खोलकर वहां के कारीगरों की मशीनें लेकर भाग जाता था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर लकड़ियों में रौंदा लगाने वाली तीन मशीनें बरामद की हैं।
आरोपी कोट मंगल सिंह इलाके का रहने वाला है। वह काफी दिनों से लकड़ी का काम कर रहा है। पहले उसने ग्यासपुरा इलाके में लकड़ी की दुकान खोली।
अपनी दुकान में वह कारीगरों को मशीन लगाने को कहता था और कुछ दिनों बाद चुपके से वह मशीनें लेकर भाग जाता था। दूसरे जगह पर वह फिर से अपना काम शुरू करता था और यहां अपना नाम बदल लेता था। आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ में जुटी है।
थाना सदर लुधियाना पुलिस की हिरासत में मशीने चुराने वाला आरोपी दुकानदार।