चोरी की रेत के साथ पांच लोग पकड़े गए
लुधियाना|अलग-अलग जगहोंसे इन लीगल माइनिंग कर रेत चोरी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन टिप्पर जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान लाडोवाल के गुरदीप सिंह, प्रवीन कुमार, अमलोह के गुरदीप सिंह, धूरी के जगजीत सिंह मेहरबान के सोहन सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।