- Hindi News
- साथी का कत्ल कर स्टेशन पर घूमने चला गया आरोपी
साथी का कत्ल कर स्टेशन पर घूमने चला गया आरोपी
कौशल सिंह, नवीन प्रभाकर| लुधियाना kaushal.singh@dbcorp.in
तीनदिनपहले आपस में हुई मारपीट का बदला एक वेटर ने मारपीट करने वाले साथी का ईंट और तेजधार हथियार से मारकर कत्ल कर दिया।
आरोपी ने जगराओं पुल पर नशे की हालत में बुधवार सुबह 4:30 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं कत्ल करने के बाद आरोपी अरुण कुमार वहां से भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर चला गया।
हत्या के दौरान उसे ऐसा करते हुए एक ने देख लिया था। वह आरोपी का पीछा करते हुए स्टेशन तक गया। आरोपी जब स्टेशन पर जाकर बैठ गया तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाले युवक की पहचान जालंधर बाइपास के रहने वाले बिल्ला के रूप में हुई है। मरने वाले के घर के किसी के नहीं पहुंचने की वजह से लाश को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस को हत्या की सूचना देने वाला चश्मदीद भी घटना के दौरान वहीं पास में छिपकर पूरा वाकया देख रहा था। हत्या करने के बाद अरुण इतमीनान से घूमता हुआ वहां से रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। उसका पीछा करता चश्मदीद युवक भी वहां चला गया और वहां मौजूद पीसीआर दस्ते को घटना की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चश्मदीद युवक भी रोजाना रात के समय जगराओं पुल पर सोता था।
यूपी के बनारस जिले का रहने वाला आरोपी वरुण और बिल्ल साथ में काम करते थे। समारोह से देर दोनों की जान-पहचान हुई थी। रात लौटने के बाद दोनों जगराओं पुल पर अकसर रात बिताते थे। 3 दिन पहले बिल्ला से अरुण की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर बिल्ला ने उस पर सूए से हमला कर दिया था। उस घटना के बाद अरुण बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार की रात भी दोनों एक पार्टी से लौटे थे। दोनों पहले से ही नशे में थे और जगराओं पुल पर भी शराब पी थी। शराब पीने के बाद अरुण ने बिल्ला का ईंट और तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया था।
अरुण ने काफी दिनों से जगराओं पुल को अपना ठिकाना बना रखा था। वह अकसर नशे की हालत में वहां से गुजरने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटता था। लूटपाट में इसके कुछ और साथियों के शामिल होने की बात भी सामने रही है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ में जुटी है।