पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साथियों के साथ सास को पीटा, गिरफ्तार

साथियों के साथ सास को पीटा, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सीआरपीकॉलोनी में घरेलू कलह के चलते बहू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सास को बुरी तरह से पीट दिया। बहू की पिटाई में बुरी तरह से जख्मी सास ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। जख्मी को इलाके के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना दुगरी की पुलिस ने जांच के बाद राधिका देवी की शिकायत पर उसकी बहू इंदू देवी, दविंदर और मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि राधिका आरोपी और इंदू के बीच काफी समय से घरेलू झगड़ा चल रहा है। मंगलवार को राधिका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान इंदू दविंदर और मोहित को साथ आकर झगड़ा करने लगी। राधिका ने जब विरोध किया तो इंदू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सास पर हमला कर दिया।