पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे ने मां बाप को कमरे में कैद किया

बेटे ने मां-बाप को कमरे में कैद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| एकबेटे ने अपने मां-बाप को कमरे में बंद कर कमरे की लाइट काट दी। दंपति ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। जिन्होंने आकर दोनों को बाहर निकाला। दो दिन के बाद फिल से बेटे ने अपने पेरेंट को कमरे में बंद कर दिया। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर रमेश चंद के बयान पर उसके बेटे सुमेश आनंद को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में रमेश ने बताया कि 19 अगस्त को जब वह अपनी प|ी के साथ अपने कमरे में था तो आरोपी ने उनके कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे की लाइट काट दी। उसने पड़ोसियों को फोन पर सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर उन्हें बाहर निकाला। आरोपी ने दो दिन बाद फिर से उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस आकर उन्हें छुड़ाई।