- Hindi News
- सोशल साइट पर लड़की की फोटो डाल लिखे गलत शब्द
सोशल साइट पर लड़की की फोटो डाल लिखे गलत शब्द
एमबीएकीस्टूडेंट की फोटो सोशल साइट पर डालकर एक युवक ने कमेंट में उसके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इसमें उसने अपने दोस्त की मदद ली। जब इसकी जानकारी स्टूडेंट को हुई तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर मारने की धमकियां देने लगे।
लड़की ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद बरनाला के रहने वाले बलजिंदर सिंह और उसके दोस्त डिंपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वह मॉडल टाउन में टीएमटी कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी की कोर कमेटी में आरोपी मेंबर था।
कंपनी में साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। मगर बाद में किसी बात को लेकर आरोपी से उसका मनमुटाव हो गया। इसी रंजिश में उसने उसकी फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर डाल दी। उसके नीचे आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। लड़की ने बताया कि उसने इसकी शिकायत एसीपी आत्म नगर को दी। जिसकी पुलिस इंक्वायरी कर रही है।
लड़की ने बताया कि वह मंगलवार को अपने रिश्तेदार को प्रीत पैलेस के पास छोड़ कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान कार में सवार होकर बलजिंदर सिंह और उसका दोस्त डिंपल आया और उसकी एक्टिवा के आगे कार लगा दी। उसे जातिसूचक शब्द कहने शुरू कर दिए।
विरोध करने पर उसने अश्लील शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकियां दी। जब राहगीर ने उसकी सहायता के लिए रुके तो आरोपियों ने उसे और उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। बाद में दोनों मौके से फरार हो गए।