8 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
लुधियाना| अलग-अलगजगहों से तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से आठ पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आजाद नगर के रोबिन, मराडों कॉलोनी के जसप्रीत सिंह और शिमलापुरी के जगजीत सिंह के रूप में हुई है।