बाइक सवारों ने युवक से छीना मोबाइल
लुधियाना| ढोलेवालके पास मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे युवक से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। इस बारे में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने बिहारी कॉलोनी के मोहम्मद मेराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मेराज पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने उसके पास आकर रुके और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।