- Hindi News
- माता चिंतपूर्णी के दर्शन को श्रद्धालु रवाना
माता चिंतपूर्णी के दर्शन को श्रद्धालु रवाना
श्रीनीलकंठ सेवा सोसाइटी द्वारा 24वीं निशुल्क बस यात्रा सिविल अस्पताल के नजदीक से रवाना की गई। बस को मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अविनाश सिक्का ने कहा कि श्री नीलकंठ सेवा सोसाइटी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना अति प्रशंसनीय है। इस अवसर पर सोसाइटी के गौरव भट्टी, अमित कुमार, कमल कुमार, सुशील कुमार, अश्वनी पंडित, अजीत कुमार, इंद्रपाल सिंह, साहिल काका, आशु दुआ, सुशील भट्टी, सुमित गोयल आदि मौजूद थे।