प्लॉट में सफाई कर रहे व्यक्ति पर हमला
हंबड़ांरोडपर स्थित प्रतापपुरा में घर बनाने के लिए प्लॉट की सफाई कर रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जख्मी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद के भाई बृजमोहन ने बताया कि हमले की शिकायत थाना हैबोवाल की पुलिस को दी गई है।
बृजमोहन ने बताया कि हमलावर पिछले काफी समय से प्लॉट को लेकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। पहले भी कई बार उक्त लोगों ने मारपीट की है। रविवार को उसका भाई विनोद कुमार अपना घर बनाने के लिए प्लॉट की सफाई कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और विरोध करने लगे। जब उनको रोका गया तो उन्होंने हमला कर दिया। जिससे विनोद के सिर, पीठ हाथ पर चोटें लगी हैं। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के सहायक प्रांतीय कन्वीनर बीके टांक ने विनोद पर हमला करने वाले कार्रवाई की मांग की है। थाना हैबोवाल के ड्यूटी अफसर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
झगड़े में जख्मी विनोद कुमार।