दवा की ओवरडोज से अधेड़ की मौत
लुधियाना|ओवरडोज दवाखाने से टैगोर नगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान टैगोर नगर के रहने वाले 55 साल के प्रदीप सतीजा के रूप में हुई है। प्रदीप की प|ी विमी सतीजा के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। जांच अफसर ने बताया कि प्रदीप कई दिनों से बीमार था। जिसके चलते उसकी दवा चल रही थी। शनिवार रात को गलती से उसने दवा ज्यादा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई।