कोचिंग सेंटर की आड़ में हेरोइन की तस्करी
जमालपुरस्थितएक कोचिंग सेंटर की आड़ में हेरोइन की तस्करी करने वाले व्यक्ति को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ने 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना जमालपुर की पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ सोनू को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई नरिंदर कुमार अपनी टीम के साथ जमालपुर मेन चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर रोककर सोनू को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जांच अफसर ने बताया कि आरोपी का जमालपुर की अर्बन इस्टेट मार्केट में कोचिंग सेंटर है। आरोपी कोचिंग सेंटर की आड़ में एक साल से हेरोइन की तस्करी कर रहा था। वह खुद भी नशा करने का आदी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन कपूरथला से लाता था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
लुधियाना| शराबऔर हेरोइन की तस्करी के मामलों में जेल से जमानत पर आए व्यक्ति को हेरोइन के साथ सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की हुई है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ शैली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए-2 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ समराला चौक पर स्थित गुरु अर्जुन देव नगर के टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर आर हे प्रदीप को रुकने का इशारा किया गया तो वह फरार हो गया। मगर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी फतेहगढ़ साहिब के थाना बस्सी पठाना और लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 2 में शराब तस्करी के दो, थाना जमालपुर में हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपी कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। आरोपी आरोपी ऑटो ड्राइवर है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन गांव भीखी से जग्गा नामक व्यक्ति से खरीदकर लाता था।
एंटी नारकोटिकस सैल की गिरफ्त में हैरोईन को साथ आरोपी