पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

25 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| साजिशके तहत 25 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने दुगरी के रहने वाले गुरमीत सिंह की शिकायत पर आजाद नगर धूरी लाइन के रहने वाले सतीश कुमार मंजू बाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में गुरमीत ने बताया कि उक्त आरोपियों से पीरू बंदा दशमेश नगर में 59 वर्ग गज की एक प्रॉपर्टी का सौदा किया था। जिसका इकरारनामा 44 लाख रुपए में हुआ था। सौदे के दौरान आरोपियों को 25.50 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया।

आरोपियों ने बताया कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां बैंक के पास गिरवी पड़ी हैं। रजिस्ट्रियां बैंक से छुड़वा कर दे दी जाएंगी। 15 वर्ग गज की रजिस्ट्री उसने अपनी प|ी अजीतपाल के नाम करवा दी। जब इंतकाल करवाने के लिए गए तो माल महकमे ने बताया कि मंजू के नाम पर केवल 7 वर्ग जमीन है। इसलिए केवल 7 वर्ग गज जमीन का ही इंतकाल किया जाएगा।