पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरोल पर गए कैदी पर 11 साल बाद दर्ज हुआ मामला

पैरोल पर गए कैदी पर 11 साल बाद दर्ज हुआ मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| हत्या के आरोप में लुधियाना सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी पैरोल पर गया, लेकिन 11 साल बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जेल प्रशासन ने अब जाकर उसके खिलाफ थाना लाडोवाल की पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने बताया कि गांव हंबड़ां का रहने वाला अरविंदर सिंह हत्या के आरोप में सजा काट रहा था। वह 23 अप्रैल 2003 को चार हफ्ते के पेरोल पर गया था। लेकिन नहीं लौटा। बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। थाना लाडोवाल की पुलिस ने अब उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाशी शुरू कर दी है।