दुगरी से चुराई गई बाइक के साथ तीन धरे
नशा खरीदने के लिए चुराते थे गाड़ी
चोरीकेबाइक के साथ थाना डाबा की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना के पुलिस अफसर ने बताया कि 20 सितंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग चोरी की बाइक लेकर बापू मार्केट की तरफ से रहे हैं। अगर पिपला चौक पर नाकाबंदी की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है।
जानकारी मिलते ही उन्होंने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जब उन्हें रोककर कागज दिखाने के लिए कहा गया तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने बताया कि सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी चोरी की है। आरोपियों की पहचान रजिंदर सिंह और सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बाइक नशा खरीदने के लिए चुराई है।
लुधियाना| दुगरीसे बाइक चुराकर भाग रहे तीन युवकों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना दुगरी में मामला दर्ज किया है। आरोपी सलेम टाबरी का रहने वाला रणजीत सिंह, काकोवाल रोड का रहने वाला सुनील पाल और जीत नगर का रहने वाला मनी गिल है। तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने ज्युडीशियल रिमांड पर लिया है। हेड कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सीआरपीएफ कॉलोनी के बाहर नाका लगाया हुआ था। बाइक पर सवार होकर तीनों युवक जा रहे थे। नाका देखकर आरोपी पीछे की ओर मुड़ने लगे। मगर उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी का कागज मांगने पर वह नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने बाइक दुगरी से चोरी की है। जिसे बचने जा रहे थे।
नशे की लत को पूरा करने के लिए चुराई गई बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी।