पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलशन कुमार ने लगाई इंसाफ की गुहार

गुलशन कुमार ने लगाई इंसाफ की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीकेइस्टेटके मालिक गुलशन कुमार ने उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल और डीआईजी जीएस ढिल्लों से उनके खिलाफ साजिश कर धोखाधड़ी का झूठा मामला दर्ज करवाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गुलशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि विशाल शर्मा उसके साथियों की मिलीभगत से उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का मामला जगराओं सिटी थाने में दर्ज करवाया गया था। जिसके चलते पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मामले की जांच के दौरान दस्तावेज चेक करने के बाद पुलिस को असलियत का पता चला तो बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद ही उनके खिलाफ शिकायत करने विशाल के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।

गुलशन ने बताया कि उक्त लोगों उनके साथियों से 3 करोड़ 60 लाख रुपए लेने हैं। राशि हड़पने के लिए ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है उक्त लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर जांच कर रहे पुलिस अफसरों, बड़े अफसरों राजनीतिज्ञों को गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने अभी तक किसी को भी ओरिजनल पेपर पेश नहीं किए। जबकि फोटो कापी दिखाकर उनके खिलाफ मामले दर्ज करवा रहे हैं।

जब इस मामले का भी इकरारनामा फर्जी बनाया गया है। जिस प्लॉट की एनओसी बनाने की बात दूसरे पक्ष के लोग कर रहे है वो प्लाट ही उन लोगों का ही है। जोकि समझौते के अनुसार उन्हें दिए गए चार प्लाटों में से एक है।

वह नगर निगम को पहले ही अपने 289 प्लाटों की प्लाट रेगुलेशन फीस जमा करवा चुके है। गुलशन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि जांच कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आरोपी अन्य मामलों में भी पुलिस को गुमराह कर चुके है। इस मामलों को लेकर वह पुलिस के आला अफसरों से भी मिलेंगे।

मामले की जांच कर इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच आला अधिकारी कर रहे है। विशाल के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया था। जोकि अंतरिम जमानत पर है। आला अधिकारियों की जांच के बाद ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

गुलशन कुमार