पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दड़ा सट्‌टा खेलते 11 युवक गिरफ्तार

दड़ा सट्‌टा खेलते 11 युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| दड़ासट्टा लगाते हुए अलग-अलग जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 16020 रुपये भी बरामद किए गए हैं। थाना डिवीजन नं.6 की पुलिस ने विजय नगर से 2020 रुपये के साथ भामियां के रहने वाले शोक कुमार, थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने हेल्थ क्लब के पास से पारस गिरफ्तार िकया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने ग्यासपुरा मार्केट से 1500 रुपए के साथ राजेश कुमार को गिरफ्तार किया थाना मोती नगर की पुलिस ने भी इलाके में छापेमारी करके आठ युवकों को 10500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सुनील, दीपक, इंदरप्रीत, सोनू अयप्पा मंदिर के पास और अनिल, विवेक, अरविंद और सोनू एक पार्क में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।