पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाने पर होता रहा इंतजार, महिला ने लगाया फंदा

खाने पर होता रहा इंतजार, महिला ने लगाया फंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरकेलोग महिला का खाना पर इंतजार करते रहे और उसने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना गांव रूड़का की है। जानकारी मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल सिविल अस्पताल भेज दिया।

फंदा लगाने वाली महिला की पहचान गुरमीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरमीत कौर के पिता जोगिंदर सिंह के बयान पर सुखमिंदर सिंह उर्फ सोनू, गुरदेव कौर, बलजीत कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

जोगिंदर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। जिससे उसका एक बेटा गुरजोत सिंह है। शादी के बाद से दामाद और घर के अन्य लोग बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। बेटी के घरवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी बात को लेकर बेटी के साथ झगड़ा किया था। उन्होंने बताया कि नाती गुरजोत ने फोन पर जानकारी दी कि मम्मी ने खुदकुशी कर ली है। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों से परेशान होकर ही उसकी बेटी ने खुदकुशी की है।

सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। गुरजोत ने बताया कि सब लोग दोपहर में खाने पर मम्मी का इंतजार कर रहे थे। जब काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसे देखने के लिए कमरे में गया।

वहां देखा कि मां की लाश पंखे की हुक के सहारे लटक रही थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मामले में नामजद किए गए आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों का कहा है कि पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।