गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत
लुधियाना| गाड़ीकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। न्यू माधोपुरी की रहने वाली अमीना खातून ने थाना दरेसी की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 सितंबर को वह पति अयूब खान के साथ कचरा बिनने गई थी। जब वह घर लौट रहे थे तो जीटी रोड पर स्थित मार्बल की दुकान के पास उसके पति को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।