पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान से पहले स्कूलों में सोहना स्कूल मुहिम शुरू

स्वच्छ भारत अभियान से पहले स्कूलों में सोहना स्कूल मुहिम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसरकार की तरफ से दो अक्टूबर को शुरू की जाने वाली स्वच्छ भारत अभियान से पहले डीजीएसई जीके सिंह के निर्देश पर सभी स्कूलों में 27 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सोहना स्कूल मुहिम को शुरू किया गया है।

इसके तहत शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी रोजाना कम से कम दो स्कूलों की दौरा करेंगे और स्टूडेंट्स को सफाई अभियान की जानकारी देंगे। इस अभियान के तहत क्लास रूम से लेकर शारीरिक सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा।डीईओ सेकेंडरी परमजीत कौर चाहल ने गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू में जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर चाहल, पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा, प्रिंसिपल संजीव थापर और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट के साथ मिल कर इस मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डीईओ परमजीत कौर चाहल ने स्टूडेंट को आसपास और शारीरिक सफाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना महात्मा गांधी की तरफ से देखा गया था, जिसको पूरा करने के लिए दो अक्टूबर से मुहिम चलाई जा रही है।

इसकी के तहत स्कूलों में सोहना स्कूल मुहिम की शुरुआत की गई है। वाइस प्रिंसिपल नवजोत कौर ने स्कूल की तुलना विद्या मंदिर से करते हुए कहा कि सफाई ही खुदाई है। मैथ लेक्चरर जसमिंदर कौर, इकबाल कौर, संतोश शर्मा ने स्टूडेंट को यह प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। उधर डीईओ एलीमेंट्री गुरजोत सिंह ने गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल 7 बी से सोहना स्कूल मुहिम की शुरुआत की गई। भारत नगर स्कूल में इस मुहिम की शुरुआत की गई।

सोहना स्कूल मुहिम के तहत सफाई करते स्टूडेंट्स टीचर्स।