- Hindi News
- स्टूडेंट्स को फ्री बुक्स और यूनीफॉर्म बांटी गईं
स्टूडेंट्स को फ्री बुक्स और यूनीफॉर्म बांटी गईं
लुधियाना|जस्सियां वार्डनंबर.27 में स्थित अंतोदया स्कूल जिसका उद्घाटन जिला भाजपा प्रधान प्रवीण बांसल द्वारा सितंबर 2012 में किया गया था। स्कूल में बच्चों को फ्री किताबें यूनीफॉर्म बांटी गईं। स्कूल में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। आज के समारोह में विपन कुमार,जसवीर सरीन,सुनील बांसल,व डा: रामेश शारदा ने बच्चों में फ्री किताबें,बूट,वर्दीयां,जैकेट वितरित की गई। इसके साथ ही पानी साफ करने के लिए एक्वागार्ड दिया गया। समारोह में बच्चों द्वारा गुरबाणी,पंजाबी सांग,नाटक देश भक्ति के गीत सुनाए। राजीव नन चाहल ने सभा में आए किरण सरीन,मधु तनेजा,राजेश शारदा,रवी जैन,धर्मपाल कालिया,सुनील बांसल,सतीश सूद,जोगा सिंह उपस्थित रहे।