पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24वां पंजाब एनुअल बास्केटबॉल लीग आज से

24वां पंजाब एनुअल बास्केटबॉल लीग आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके गुड़े गांव में 24वा पंजाब एनुअल बास्केटबॉल लीग 28 सितंबर से शुरू होगी। यह लीग एक अक्टूबर तक चलेगी। इसमें व्बाॅयज और गर्ल्स दोनों सेक्शन में मैच होंगे। गर्ल्स टीम को पूल और पूल बी में बांटा है। ठीक उसी तरह व्बॉयज टीम को भी पूल और पूल बी में बांटा गया है। पूल गर्ल्स सेक्शन में लुधियाना, अमृतसर और कपूरथला की टीम है, वहीं पूल बी में पटियाला, जालंधर और पंजाब यूथ टीम है। पूल व्बॉयज सेक्शन में पीएपी, डीएमडब्ल्यू, पीएसईबी और पूल बी व्बॉयज सेक्शन में आरसीएफ कपूरथला, लुधियाना अकादमी और पंजाब यूथ टीम है। 28 सितंबर को गर्ल्स सेक्शन में पटियाला और जालंधर के बीच मैच शाम चार बजे होगा वहीं गर्ल्स सेक्शन के ही लुधियाना और कपूरथला के बीच का मैच शाम सात बजे होगा। व्बॉयज सेक्शन में पीएपी और पीएसईबी के बीच शाम पांच बजे मैच होगा।