अारजी काॅलेज ने जीती ओवरआॅल ट्राफी
लुधियाना|रामगढ़िया गर्ल्सकाॅलेज मिल्लर गंज, लुधियाना की स्टूडेंट ने गवर्नमेंट काॅलेज में 26 सितंबर 2014 से 29 सितंबर 2014 तक चलने वाले लुधियाना ज़ोन (बी) के युवा तथा विरासती मेले में अलग-अलग कंपीटिशंस में कुल 32 पुरस्कार जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया और ओवरआल ट्राफी जीत ली| इनमें से 13 पहले, 9 दूसरे तथा 10 तीसरे स्थान प्राप्त किए। अब अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में डीएवी काॅलेज, चंडीगढ़ में होने वाले अंतर-ज़ोनल युवा तथा विरासती मेले में कालेज कि स्टूडेंट 11 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी| इस शानदार उपलब्धि के लिए रामगढिय़ा एजुकेशन कौंसिल के प्रधान रणजोध सिंह, सचिव जगतार सिंह काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू जी ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की लगन तथा शिक्षकों की समर्पित भावना के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है।