- Hindi News
- ऑटो गैंग ने 5 हजार चुराए, एक को खुद पकड़ा
ऑटो गैंग ने 5 हजार चुराए, एक को खुद पकड़ा
हॉस्पिटलमेंपैदा हुए भतीजे को देखने के लिए शहर आए दो युवकों को बस स्टैंड के पास ऑटो गैंग के मेंबरों ने जबरन ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद गैंग के मेंबरों ने उनके पांच हजार रुपये चुरा लिए।
उन्होंने दोनों को प्रताप चौक पर उतार कर फरार हो गए। दोनों युवक जब वापस बस स्टैंड पर आए तो उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी बस अड्डे की पुलिस ने गांव बस्सियां के रहने वाले जगतार सिंह के बयान पर जवाहर नगर कैंप के ओम प्रकाश के खिलाफ शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगतार सिंह ने बताया कि वह अपने भाई बेअंत सिंह के साथ मॉडल टाउन स्थित दीप हॉस्पिटल में चचेरी भाभी को पैदा हुए बच्चे को देखने आए थे। दोनों बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पांच- छह युवकों ने एक ऑटो पर बैठने के लिए कहा। इतने में दो युवकों ने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। पिछली सीट पर दोनों के अलावा एक अन्य युवक बैठ गया।
ड्राइवर ऑटो को लेकर गिल रोड की तरफ चल दिया। इसी बीच बगल में बैठे युवक ने उसकी जेब से पर्स निकाल कर उसमें रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। ऑटो सवार युवकों ने उन्हें प्रताप चौक के पास उतार कर फरार हो गए। जगतार ने जब पर्स चेक किया तो उसमें से नकदी गायब थी। दोनों किसी तरह लौटकर बस अड्डे आए और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
जगतार ने बताया कि जब उन्होंने ओम प्रकाश को पकड़ा तो उसने अपने घरवालों को फोन कर बुला लिया। लेकिन उसके पिता ने मौके पर आने से मना कर दिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के पास बुलाया। वह वहां पुलिस के साथ गया तो उसने पांच हजार रुपए दिए और मौके से चले गए।
जगतार ने बताया कि जब उन्हें पैसे चोरी होने का पता चला तो वह लौटकर बस स्टैंड आए। इसी दौरान सड़क की दूसरी तरफ आरोपी ओम प्रकाश उसके साथी ऑटो में सवारियां लेकर जाते दिखे। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ऑटो लेकर भाग निकले। मगर उसने पीछा कर ऑटो ड्राइवर की साथ वाली सीट पर बैठे ओम प्रकाश को खींचकर नीचे उतार लिया। जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।