पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवकार महामंत्र का जाप किया

नवकार महामंत्र का जाप किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवकार महामंत्र का जाप किया

भास्कर न्यूज |लुधियाना

भोलेबाबा र| मुनि जैन युवा संघ एवं युवती संघ की ओर से गौशाला रोड स्थित आचार्य मोती राम महाराज समाधि स्थल पर नवकार महामंत्र का पाठ किया गया। पाठ के दौरान युवती मंडल की अध्यक्षा रेणु जैन ने भजन गाकर महिमा का गुणगान किया। इस मौके आल इंडिया जैन कांफ्रेंस युवा शाखा के उप प्रधान राजेश जैन ने बताया कि वर्तमान आचार्य डा. शिवमुनि महाराज ने स्थानकवासी समाज को एक नई दिशा दी।

उन्होंने योग साधना के द्वारा परमात्मा को मिलने का रास्ता बताया। उन्होंने लोगों को आचार्य शिवमुनि महाराज के जन्म दिन पर अधिक से अधिक सामायिक करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अक्षय जैन, राजीव जैन, पुष्प जैन, अमित जैन, बलराज जैन, कर्मचंद जैन, रमा जैन, शीला जैन, वीणा जैन, सुधा जैन, आशा जैन, सुनीता जैन, मधु जैन आदि मौजूद थे।