- Hindi News
- जैन काॅलोनी राहों रोड पर श्री राम कथा में भक्तों ने किया भजनों का गायन
जैन काॅलोनी राहों रोड पर श्री राम कथा में भक्तों ने किया भजनों का गायन
लुधियाना | दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा जैन काॅलोनी राहों रोड पर इलाका निवासियों के सहयोग से पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। कथा के पहले दिन की शुरुआत विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने ज्योति प्रज्वलित करके की। साध्वी अक्षदा भारती ने उपस्थित भक्तों को कहा कि जैसे नदियों में सर्वश्रष्ठ नदी गंगा मइया है जो कि प्रत्येक मानव के पाप, ताप, श्राप आदि से मुक्त करने में सक्षम है, ऐसे ही प्रभु राम की कथा है जो इंसान को उसके लक्ष्य अर्थात ईश्वर की ओर लेकर जाती है। संतजनों के साथ दुर्व्यवहार होता है। इस अवसर पर साध्वी हरिता भारती, साध्वी अनीता भारती ने मधुर चौपाइयों और भजनों का गायन किया। प्रभु की पावन आरती के साथ पहले दिन की कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके उजागर सिंह, जोगा सिंह, प्रगट सिंह, भगवान सिंह, अमित चौधरी, परवेश कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।