- Hindi News
- सीनियर स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप 20 से होगी शुरू
सीनियर स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप 20 से होगी शुरू
लुधियाना|शहर केमाता गुरदेव कौर साही स्पोर्ट्स कॉलेज समराला में बेसबॉल चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। यह 8वी सीनियर स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप है, जिसमें ब्वायज और गर्ल्स दोनों सेक्शन में मैचेस होंगे। यह चैंपियनशिप 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलेगी. इसमें कुल 16 जिलो की टीम भाग ले रही हैं, जिसमें फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, फरीदकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, रोपड़, संगरूर, फिरोजपुर, मोहाली, मुक्तसर और बठिंडा की टीम शामिल हैं।