पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना अपनी पहली इनिंग में 54 रन से आगे

लुधियाना अपनी पहली इनिंग में 54 रन से आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयूमें सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट चल रही है। लुधियाना और चंडीगढ़ की टीम के बीच चल रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने पहली इनिंग में 81.0 ओवरों पर 10 विकेट गवां कर 279 रन बनाए। इसमे सरल कंवर ने 82 रन, अमित पराशर ने 54 रन, गुरिंदर सिंह ने बिना आउट हुए 31 रन, वीआरवी सिंह ने 19 रन, जसकरण सिंह सही ने 12, अंशुल त्रिपाठी ने 12 भी रन बनाए। लुधियाना ने अपनी पहली इनिंग में 54 रन लिए और अपनी दूसरी इनिंग में 69 ओवरों में 6 विकेट पर 139 रन बनाए। इसमें गीतांश खेरा ने 48 रन, सनी पांडेय ने 38 रन, वैभव नारंग ने भी 38 रन बनाए। इन मैचेस में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली टीम, रणजी ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। 6 जिलो की टीमों के बीच ये मैचेस चल रहे हैं जिसमे चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, मोहाली और लुधियाना शामिल है। 21-24 सितम्बर को होने वाला चंडीगढ़ और मोहाली का मैच रोपड़ में खेल जायेगा, वहीं 20-23 सितंबर को अमृतसर और पटियाला के बीच का मैच पटियाला के डीपी स्टेडियम में खेल जायेगा। 21-24 को होने वाला जालंधर और लुधियाना टीम का मैच लुधियाना के पीएयू स्टेडियम में खेल जाना है। 11-14 अक्टूबर को होने वाले चंडीगढ़ और जालंधर का मैच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में होना तय हुआ है, वहीं अमृतसर और मोहाली के बीच का मैच 11-14 अक्टूबर को होना है। 11-14 अक्टूबर को पटियाला और लुधियाना के बीच का मैच होगा।

फ्लोर बॉल हाकी चैंपियनशिप में पंजाब दूसरे स्थान पर

लुधियाना|हिमाचल केबिलासपुर जिले में आयोजित 9वीं नेशनल फ्लोर बॉल जूनियर हाकी चैंपियनशिप में अंडर 19 लीग में पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर रही है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही। पंजाब की टीम की अगुवाई कोच गुरविंदर सिंह की ओर से की गई। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कोच गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब की टीम में बीआरएस नगर सेकर्ड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्र हर्ष दीप सिंह, रिश्वतीज सिंह, गुरजोत सिंह सहजपाल सिंह शामिल थे। उन्होंने बताया कि बाकी खिलाड़ी जालंधर सहित अन्य शहरों से थे। इस चैंपियनशिप में पंजाब सहित कुल 18 स्टेट की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस लीग टूर्नामेंट में पंजाब ने पहला मैच दिल्ली से खेला था, जो ड्रा रहा था।