पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीईसी लुधियाना ने जालंधर को 3 1 से हराया

जीएनडीईसी लुधियाना ने जालंधर को 3-1 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेविएटमें पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल मैच खेले गए। इसमें चीफ गेस्ट हॉकी के इंटरनेशनल प्लेयर ओलिंपियन संजीव कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में ब्वाॅयज मुकाबले में जीएनडीईसी लुधियाना डेविएट जालंधर को 3-1 से हरा विजेता बना।

गर्ल्स में सीईसी लांडरां ने आरआईईआईटी रेलमाजरा को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ब्वाॅयज में थर्ड पोजीशन पर आईटी भदल की टीम रही। गर्ल्स में थर्ड पोजीशन आरबीआईबीईटी सहोरन और डेविएट जालंधर फोर्थ पोजीशन पर रहा। इस दौरान प्रिंसिपल एएल सांगल, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. जगरूप सिंह सिद्धू, कोच लवलीन कुमार, कमलदीप सिंह, पीटीयू ऑफिशियल्स संजीव कुंद्रा, संध्या, माधुरी, सतीश शर्मा, आब्जर्वर जगदीश गोसाईं, प्रो. संजीव सैनी, प्रो. एमएस बेदी, प्रो. अंकुश कोहली, जसविंदर सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।

डेविएट की टीम में मोहित, विमल, फिरोज, अनुराग और दमन ने सिंगल और डबल मुकाबले खेले, जबकि लुधियाना की टीम में गुरिंदर, दविंदर, अमरवीर और कुलविंदर मौजूद थे। सीईसी लांडरां की तरफ से स्टैफी और अंजु ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रेलमाजरा से सीमा और वर्षा की टीम ने टूर्नामेंट में खेला। सारा मैच ही थ्रिलिंग रहा और दर्शकों ने भी मैच का भरपूर लाभ उठाया। आखिरी दिन में भी मैच के प्रति दर्शकों का काफी रुझान रहा और उन्होंने इसे बड़ी मस्ती और रूची के साथ देखा। वहीं प्लयर्स ने भी मैच में अपनी पूरी मेहनत और लग्न का परिचय दिया। वे भी पूरी लग्न के साथ खेले।