पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनजी कॉलेज की सोनम को यूिनवर्सिटी में मिला छठा स्थान

जीएनजी कॉलेज की सोनम को यूिनवर्सिटी में मिला छठा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूनिवर्सिटी की ओर से एमएससी बाॅयोटेक्नॉलॉजी सेमेस्टर टू के रिजल्ट्स बुधवार को घोषित किए गए। मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कॉलेज में पोजिशंस लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की स्टूडेंट सोनम ने 80.16 फीसदी अंक लेकर यूनिवर्सिटी में छठी पोजीशन और कॉलेज में पहली पोजीशन ली। कॉलेज की किरनदीप कौर ने 76.32 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा स्थान लिया। हरमीत कौर ने 76.24 पर्सेंट नंबर्स के साथ कॉलेज में तीसरी पोजीशन ली। सोनम ने बताया कि उन्होंने क्लास में लेक्चर के समय पूरा दिल लगा कर पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भी पूरी तरह से ध्यान दिया, जिसकी वजह से वो यूनिवर्सिटी पोजीशन ला पाने में सफल हो पाईं। उन्होंने कहा कि टीचर्स का हमेशा से ही सपोर्ट रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल ने स्टूडेंट्स की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने टीचर्स की मेहनत और लग्न को भी सराहा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इसी तरह से पढ़ाई में कॉलेज का नाम रोशन करना होगा। कॉलेज के प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह ने फैकल्टी और स्टूडेंट्स को उनकी सफलता पर बधाई दी।

एमएससी बाॅयोटेक्नॉलॉजी सेमेस्टर टू के रिजल्ट्स में छठे स्थान पर आई सोनम अपने टीचर्स के साथ।