- Hindi News
- अपनी बॉडी टाइप को ध्यान में रख कर ही सलेक्ट करें ड्रेसेज
अपनी बॉडी टाइप को ध्यान में रख कर ही सलेक्ट करें ड्रेसेज
लक्ष्मीलेडीज क्लब में मेंबर्स ने डांस प्रोग्राम के साथ अपनी इमेज मैनेज करने के साथ फैशन को कैसे फॉलो कर सकते हैं, पर स्पेशल टॉक आयोजित करवाई। शहर की मशहूर फैशन डिजाइनर सोनू गांधी ने सभी मेंबर्स को बॉडी टाइप के अनुसार ड्रेस का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने सभी मेंबर्स को ट्रेंड्स को ध्यान भी दिमाग में रखने के लिए कहा। सोनू गांधी ने इमेज बिल्डिंग के बारे में कहा कि हम जिस नजर से खुद को देखेंगे हममें उतना ही ज्यादा आत्मविश्वास भी आएगा। पॉजीटिव सोच के साथ दिन की शुरुआत की जाए तो सारा दिन अच्छे ख्याल ही आते हैं। कई बार फैशन को फॉलो करने के चक्कर में हम अपनी बॉडी टाइप को भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा करना इमेज के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। फैशन को इस तरीके से फॉलो किया जाए कि वो हमें खूबसूरत दिखाने के साथ ही इमेज में भी चार चांद लगा दे। उन्होंने सभी लेडीज को फैशन के बारे में भी विस्तार से बताया लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में भी जानकारी दी। इसमें ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ट्रेंड्स के बारे में भी बताया। इसी मौके पर क्लब मेंबर्स लड़कियों ने डांस प्रोग्राम भी पेश कर सबका मनोरंजन किया। तंबोला की गेम्स का भी सबने आनंद उठाया। इसके साथ ही वन मिनट गेम्स भी खिलवाई गई। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
डिजाइनर सोनू गांधी
लक्ष्मी लेडीज क्लब में मेंबर्स द्वारा करवाए गए डांस प्रोग्राम और मैनेज प्रोग्राम में परफॉर्म करते मेंबर्स।