- Hindi News
- गवर्नमेंट स्कूल लाडोवाल के 50 स्टूडेंट्स बरामदे में बैठकर कर रहे स्टडी
गवर्नमेंट स्कूल लाडोवाल के 50 स्टूडेंट्स बरामदे में बैठकर कर रहे स्टडी
अमन धुपर|लुधियाना ldh.bhaskar@gmail.com
देश का भविष्य स्कूल में पढ़ने के लिए आता है, लेकिन आठवीं तक के स्कूल में बच्चों के लिए कुल सात कमरे हैं। इनमें से एक में कंप्यूटर लैब होने के कारण पहली दूसरी क्लास के तकरीबन 50 बच्चों को बरामदे में बैठ कर पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह हालत है चूहड़पुर रोड स्थित गवर्नमेंट मिडल स्कूल लाडोवाल रोड का। 200 की संख्या वाले इस स्कूल में बच्चों के लिए ग्राउंड तो है, लेकिन घास बड़ी होने के कारण खतरा होने के कारण उन्हें वहां जाने ही नहीं दिया जाता। कुल मिला कर आलम ये है कि कुल छह क्लासेस में आठ क्लासों के बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि पहली दूसरी क्लास के बच्चे बरामदे में पढ़ कर गुजारा कर रहे हैं। स्कूल में कुल 9 टीचर्स हैं, जिन्हें बच्चों के साथ ही बैठ कर ऑफिस वर्क भी करना पड़ता है। स्कूल हेडमास्टर गुरदयाल सिंह ने बताया कि पंचायत की सहायता से कई बार घास को कटवाया जाता है, लेकिन वो भी अपनी सहूलियत के अनुसार ही काम करते हैं। वहीं लड़कों को बाथरूम जाने के लिए घास से में से निकल कर जाना पड़ता है। जिस कारण हमेशा डर लगा रहता है कि कोई जहरीला कीड़ा काट ले। लड़कियों के लिए स्कूल में ही बाथरूम है, जिससे काफी मुश्किल आती है। लड़कों के बाथरूम की स्थिति काफी खस्ता हालत है। स्कूल की देखभाल करने के लिए तो कोई कर्मचारी है , आैर ही स्कूल बाथरूम को साफ सुथरा रखने के लिए कोई स्वीपर है। उसके लिए भी बाहर से ही कर्मचारी को बुलाना पड़ता है।
स्कूल में खेलने काे ग्राउंड नाम का ही है। ग्राउंड में घास उगी हुई है। स्कूल में दर्जा चार का कोई भी कर्मचारी नहीं है, जो स्कूल को साफ कर सके। पंचायत सरपंच मिलकर ही स्कूल को समय होने पर साफ करवाते हैं। हेडमास्टर गुरदयाल सिंह ने बताया कि कई बार स्कूल का स्टाफ ही आपस में पैसे डाल कर स्कूल के ग्राउंड को ठीक करवा चुके हैं। कई बार गांव की पंचायत सरपंच के साथ मीटिंग करती है। जिसके बाद स्कूल की हालत को ठीक करवाया जाता है। स्कूल में पानी जमा हो जाने पर घास में जहरीले सांप निकलते हैं।
स्कूल के आसपास उगी घास और झाड़ियांे में सांप आदि छिपे रहते हैं।
चूहड़पुर रोड स्थित गवर्नमेंट मिडल स्कूल लाडोवाल रोड की बिल्डिंग।
राइट टू एजुकेशन