पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब ग्रेटर ने लगाया चेकअप कैंप

रोटरी क्लब ग्रेटर ने लगाया चेकअप कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। रोटरीक्लब ग्रेटर लुधियाना की ओर से मुफ्त शुगर चैक अप कैंप ब्लड प्रेशर जांच का आयोजन किया गया। जमालपुर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह आठ बजे से इस कैंप की शुरूआत की गई। दस बजे तक चले इस कैंप में 137 लोगों ने खुद की जांच करवाई। रोटेरियन अमनप्रीत सिंह ने कहा कि डायबिटीज दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी के चलते लोगों को इससे बचाव के लिए उपाय बताने के लिए ही इस चैक अप कैंप का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जमालपुर के डॉ. अमित खुराना ने लोगों को हाइपरटेंशन और डाइबिटीज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों को एक्सरसाइज करने के साथ ही ज्यादा नमक तली हुई चीजें खाने से बचने की सलाह दी। वहीं, डॉ. राजनबीरसिंह थिंड ने डाइबिटीज कंट्रोल के लिए ब्लड ग्लूकोज की जांच करवाने की सलाह दी।