- Hindi News
- सुधीर बने एलआईसी नॉर्थ जोन के बेस्ट प्लेयर
सुधीर बने एलआईसी नॉर्थ जोन के बेस्ट प्लेयर
लुधियाना|जयपुर मेंआयोजित उत्तरी क्षेत्रीय एथलेटिक टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुधीर कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्रीय की ओर से सर्वोत्तम खिलाड़ी चुन लिया गया है। 7.70 मीटर लम्बी कूद के रिकार्ड होल्डर सुधीर ने जयपुर में बीते अगस्त महीने में हुए टूर्नामेंट 100 मीटर, 200 मीटर तथा लम्बी कूद में भाग लिया तथा तीनों खेलों में पहला स्थान हासिल किया था। लंबी कूद के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुधीर ने लुधियाना मंडल में बीते सितंबर 2012 में ज्वांइन किया था। भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्रीय एथलेटिक टूर्नामेंट में पिछले तीन वर्षों से वह प्रथम स्थान हासिल कर रहा है। सुधीर के लुधियाना आने पर एल.आई.सी.एम्पलाईज स्पोर्टस एंड रिकरेशन क्लब द्वारा उन्हें विशेष तौर पर ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एल. आई. सी. एंप्लाइज स्पोर्टस एंड रिकरेशन क्लब के सचिव श्री मान सिंह ने बताया कि नवम्बर 2014 में पुणे में हो रही अखिल भारतीय एल.आई.सी.गेम्स में सुधीर लुधियाना मण्डल का प्रतिनिधित्व करेगा।उन्होंनें बताया कि सुधीर रोहतक का रहने वाला है तथा 2011 से लुधियाना में रह रहा है।