ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया इंजीनियर्स डे
लुधियाना|चौकीमान स्थितलुधियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज में इंजीनियर्स डे मनाया गया। प्रसिद्ध इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया की याद में मनाए गए इस कार्यक्रम में सभी स्टूडेंट्स ने शिरकत की। क्विज कंपीटिशन में गुरविंदर सिंह, गुरजंत सिंह और जुगराज सिंह की टीम ने पहली पोजीशन प्राप्त की। इस मौके पर राजीव गुलाटी, विक्रम ग्रोवर, रमन सहगल, सीता सैनी, स्वपनदीप कौर, सतनाम सिंह, प्रीति कंग, जसप्रीत कौर, नीति शर्मा अन्य स्टाफ सदस्य स्टूडेंट्स भी मौजूद थे।