पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 सितंबर को लगेगा खूनदान कैंप

21 सितंबर को लगेगा खूनदान कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|भाई कन्हैयाजी मिशन सेवा सोसायटी की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन ्र एंबेसी पैलेस फिरोजपुर रोड पर लगाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सेवादार तरणजीत सिंह निमाणा ने बताया कि कैंप की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 21 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कैंप लगेगा जिसके लिए वर्कर्स की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।विभिन्न अस्पतालों की आठ टीमें जिनमें डीएमसी, सीएमसी, सिविल अस्‍पताल, रैड कऱास सोसाइटी, गुरु तेगबहादुर अस्पताल, कृष्णा अस्पताल, दीप अस्पताल और एस जी पी सी के प्रबंध अधीन चल रहे गुरु राम दास अस्पताल अमृतसर की टीमें रक्तदान करने वालों से रक्तदान एकत्रित करेंगी। इस कैंप में बीबी सुखविंदर कौर सुखी की अध्यक्षता में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लेगीं। गुरसाहिब सिंह,जसकरण सिंह , मनजीत सिंह, दलविंदर सिंह, दविनदर सिंह आदि मौजूद रहे।