मामूली बात में मारपीट, मां-बेटा जख्मी
लुधियाना| मामूलीबात को लेकर ताजपुर रोड पर हुई मारपीट में मां-बेटा जख्मी हो गए। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जख्मी बलजिंदर कौर की शिकायत पर प्रितपाल सिंह, अमरजीत कौर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है बलजिंदर कौर ने बताया कि वह ताजपुर रोड पर अपनी डेयरी के बाहर पानी की निकासी के लिए सड़क तोड़कर पाइप डलवा रही थी। इसका विरोध करते हुए उक्त लोग गाली निकालने लगे। जब ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसका बेटा जसदीप मदद के लिए आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।