पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घरों के टूटे ताले, नकदी, गहने चोरी

दो घरों के टूटे ताले, नकदी, गहने चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| डाबाइलाके में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। ज्ञानचंद नगर गली नं. 6 के एक घर में घुसे चोरों ने 9 हजार रुपए, सोने के गहने और कीमती सामना चुरा ले गए। घर की मालकिन पूजा ने बताया कि वह रात को घर में ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ पास ही रहने वाली अपनी मां के पास चली गई थी। सुबह जब वह लौटी तो घर का सारा सामान बिखरा था और रुपये, गहने गायब थे। बाद में इसकी जानकारी थाना डाबा की पुलिस को दी। दूसरी ओर गली नं.7 से चोरों ने एक घर से नकदी, मोबाइल, गैस सिलेंडर और कपड़े चुरा ले गए। मकान मालिक काम के सिलसिले में हिमाचल गए हैं।