पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल और सिलाई मशीन पार्ट्स पर वैट जीरो

साइकिल और सिलाई मशीन पार्ट्स पर वैट जीरो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीसीएम सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को साइकिल और सिलाई मशीन पार्ट्स को वैट फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वीरवार (18 दिसंबर) को चंडीगढ़ में अफसरों के साथ मीटिंग कर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। इस फैसले के बाद सिलाई मशीन 4 फीसदी सस्ती हो जाएगी। लेकिन साइकिल इंडस्ट्रियलिस्ट्स इस फैसले पर एकमत नहीं हैं। साइकिल इंडस्ट्रियलिस्ट्स सोमवार को मीटिंग कर सभी से राय लेंगे कि साइकिल पार्ट्स इंडस्ट्री को वैट फ्री किया जाए या 2.50 फीसदी वैट लगाया जाए।

सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा के घर लंच पर पहुंचे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सभी इंडस्ट्रियलिस्ट्स से बातचीत की। सीआईसीयू के प्रधान अवतार सिंह यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने साइकिल पार्ट्स सिलाई मशीन को वैट मुक्त करने की मांग रखी। इस पर डिप्टी सीएम ने दोनों इंडस्ट्री को वैट फ्री करने का ऐलान किया। हालांकि बाद में कुछ साइकिल इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने वैट मुक्त से नुकसान की बात रखी, तो सुखबीर ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्रियलिस्ट्स आपस में मीटिंग कर तय कर लें कि वे क्या चाहते हैं। देर शाम यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि इस पर इंडस्ट्रियलिस्ट्स की सोमवार को मीटिंग कर राय जानेंगे। इसके बाद वीरवार को डिप्टी सीएम से चंडीगढ़ में दोबारा मिलेंगे

वैट रिफंड करने के लिए सरकार ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स से स्टार रेटिंग करने को कहा था। जिसकी रेटिंग 5 होगी उसका वैट रिफंड 48 घंटे में करने का दावा किया था। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप ने तो स्टार रेटिंग का जीरो साथ दिया लेकिन सरकार आपके लिए वैट जीरो कर रही है। उनके ऐलान से साइिकल इंडस्ट्रियलिस्टस दुविधा में है कि इससे फायदे की जगह नुकसान तो नहीं होगा। फोटो: विनीतबजाज

यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा के मुताबिक साइकिल पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स स्टील रॉ मैटेरियल खरीद पर 2.50 फीसदी वैट देते हैं। अगर साइकिल इंडस्ट्री वैट मुक्त हो गई तो वे साइकिल पर 2.50 फीसदी वैट का क्लेम नहीं कर सकेंगे। साइकिल पार्ट्स वैट मुक्त होता है तो करीब 2300 इंडस्ट्रियलिस्ट्स 2.50 फीसदी का नुकसान उठाएंगे या फिर साइकिल की कीमत बढ़ा देंगे। इससे 2600 रुपए वाली काली साइकिल के रेट में करीब 40 रुपए की वृद्धि होगी। साइकिल पार्ट्स पर अगर