- Hindi News
- इंदिरा पुरी में नौजवान सेवा सोसाइटी का ब्लड डोनेशन कैंप कल लगेगा
इंदिरा पुरी में नौजवान सेवा सोसाइटी का ब्लड डोनेशन कैंप कल लगेगा
ताजपुररोड स्थित इंदिरा पुरी में नौजवान सेवा सोसाइटी की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। अकाली नेता रणधीर सिंह लाड्डी ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में सैकड़ों युवक ब्लड डोनेट करेंगे। इस दौरान चीफ गेस्ट तौर पर विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों पहुंचेंगे और युवकों को रक्त दान कैम्प आयोजित कर रक्त दान करने के लिए प्रेरित करेगे इस मौके पर विशेष तौर पर सोसाइटी के प्रधान जगदीप सिंह दिप्पी, रंजीत सिंह, रणजोध सिंह, परमिंदर सिंह, सेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह विर्क, बलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्णजीत सिंह, सोनू पाहवा, अजित सिंह, इकबाल सिंह, अमृत पाल, अनिल भारद्वाज, जसविंदर सिंह ओबराय मौजूद रहे।