मंदी की भेंट चढ़ी ट्रस्ट की नीलामी
इंप्रूवमेंटट्रस्ट में शुक्रवार को शहर की पॉश स्कीमों में आते एससीओ, बूथ और दुकानें बेचने को रखी नीलामी प्रॉपर्टी बाजार में चल रहे मंदी के दौर के चलते फ्लाप हो गई। इस नीलामी में शहीद भगत सिंह नगर, ऋषि नगर, राजगुरु नगर बीआरएस नगर में आते एससीओ, बूथ, दुकानें तो शामिल की ही गई थी, साथ में बीआरएस नगर से संबंधित दो स्कूल साइट एक हेल्थ क्लब की साइट भी शामिल थी। ट्रस्ट की इस नीलामी की अगुवाई चेयरमैन राकेश कुमार पोपली ईओ जीवन बांसल की ओर से की गई। नीलामी दौरान इतनी अधिक मंदी रही कि एससीओ बूथ का कोई खरीददार तक दिखाई नहीं दिया। मौके पर दोनों स्कूल साइट के लिए कुछ खरीदार आए थे, लेकिन उनकी ओर से बोली अधिक बढ़ाए जाने पर ये दोनों बोली रद कर दी गई।