पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद पीड़ित परिवारों को भी सहायता राशि जारी करे केंद्र सरकार : सुरिंदर डाबर

आतंकवाद पीड़ित परिवारों को भी सहायता राशि जारी करे केंद्र सरकार : सुरिंदर डाबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकसुरिदंर डाबर ने केंद्र सरकार से मांग की है िक पंजाब के आतंकवाद पीड़ित परिवारों को भी दंगा पीिड़तों के बराबर सहायता राशि देकर उनके जख्मों पर भी मरहम लगाएं। डाबर ने केंद्र की तरफ से दंगा पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 30 सालों में केंद्र सरकारों ने बार-बार दंगा पीडि़तों को सहायता राशि देकर मानवता का परिचय दिया है। इसके विपरीत पंजाब सरकार ने आतंकवाद के काले दौर के दो दशकों के दौरान देश की एकता अखंडता के लिए शहीद हुए पंजाबी परिवारों के पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया। परिणामस्वरूप आतंकवाद पीड़ित परिवारों के सदस्य दो समय की रोटी से मोहताज है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह आतंकवाद पीड़ित परिवारों को 15-15 लाख रुपए की सहायता राशि देकर उनके पुनर्वास के प्रबंध करके उनके जख्मों पर भी मरहम लगाने के प्रयास करें। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेक्रेटरी शाम सुंदर मलहोत्रा, राजेश तांगड़ी और प्रमोद गाबा भी मौजूद थे।