- Hindi News
- लेट्स इलेक्शन के लिए कुलार ग्रुप के 6 कैंडीडेट्स ने फाइल किए नॉमिनेशन
लेट्स इलेक्शन के लिए कुलार ग्रुप के 6 कैंडीडेट्स ने फाइल किए नॉमिनेशन
लुधियाना|19 दिसंबरको होने वाले लुधियाना एफ्लुयेंट ट्रीटमेंट सोसाइटी (लेट्स) के चुनावों के लिए कुलार ग्रुप ने अपनी कमर कस ली है। नॉमिनेशन पेपर फाइल करवाने के आखिरी दिन शुक्रवार को ग्रुप के छह लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन भरे। फीको प्रधान गुरमीत कुलार ने सीईओ, जगतवीर सिंह बिट्टू ने सेक्रेटरी और हरजीत सिंह सोंध, मनजिंदर सिंह सचदेवा, रजनीश गुप्ता और जसवंत सिंह ने डायरेक्टर पद के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइल किया है। डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के ऑफिस में लेट्स चुनाव के असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) दर्शन सिंह को इन सभी ने अपने नामांकन पत्र सौंपे। शनिवार को एआरओ सभी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे और 15 दिसंबर को इनमें से वैलिड नामांकनों की लिस्ट लगेगी।