पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखबीर ने किया वर्धमान स्टील का उद् घाटन

सुखबीर ने किया वर्धमान स्टील का उद् घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलाडा ग्राउंड में इंजीनियरिंग एक्सपो शुरू

डिप्टीसीएम सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को फोकल प्वाइंट में वर्धमान के स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट में हार साल 1.50 लाख टन स्टील की मैन्युफैक्चरिंग होगी। जिसे मारुति, हीरो ग्रुप, हांडा, हुंडई और बजाज जैसे ऑटो मोबिल कंपनियों को सप्लाई किया जाएगा।

सुखबीर सिंह बादल ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री लगातार तरक्की कर रही है। जिससे वर्धमान ग्रुप ने 200 करोड़ रुपए की लागत से रोलिंग मिल्स शुरू किया है। इसमें करीब 1200 लोगों को रोजगार मिला है। इंडस्ट्री मिनिस्टर मदन मोहन मित्तल ने कहा कि इंडस्ट्री को लगातार प्रमोट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इंडस्ट्री की समस्याओं को लेकर सरकार कई तरह की घोषणाएं करेगा। वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल और एमडी सचित जैन ने कहा कि स्वीडन टेक्नोलॉजी अपनाई गई है। इस नए प्लांट से 200 टन स्टील अमेरिका को एक्सपोर्ट किया जाएगा।

हिमाचलमें 400 करोड़ का करेंगे निवेश

वर्धमानग्रुप के एमडी सचित जैन ने बताया कि ग्रुप अपने विस्तार के क्रम में हिमाचल के बद्दी में गारमेंट की फैक्ट्री लगा रहा है। इसमें करीब 400 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। फैक्ट्री लगाने का काम जनवरी में शुरू होगा और 2016 में फैक्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग शुरू होगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी ओसवाल से बातचीत करते िडप्टी सीएम सुखबीर बादल।

गलाडा ग्राउंड में इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ शुक्रवार को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने किया। बादल ने कहा कि ऐसे एक्सपो की जरूरत है, जिससे इंडस्ट्रियलिस्ट एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। पंजाब के कारोबारी लगातार तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक्जीबिशन के लिए सरकार फैसला लेगी। पंजाब मशीन टूल्स के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में देश और विदेशों से 275 के करीब कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। लुधियाना मशीन टूल्स मैन्यूफैक्चरर्स और एसोसिएशन ऑफ लुधियाना मशीन टूल्स इंडस्ट्रीज, नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।