टीबीए ने सर्विस टैक्स पर कराया सेमिनार
लुधियाना|टैक्सेशन बारएसोसिएशन (टीबीए) ने शुक्रवार को सर्विस टैक्स पर आयकर भवन में सेमिनार करवाया। इसमें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडीशनल एडवोकेट जनरल जगमोहन बांसल मेन स्पीकर के तौर पर शामिल हुए। बांसल ने टीबीए के मेंबर्स को सर्विस टैक्स के विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ-साथ विषय पर उनके प्रश्नों के जवाब भी दिए। सेमिनार में टीबीए के जनरल सेक्रेटरी जतिंदर खुराना ने भी अपने विचार रखे और सर्विस टैक्स रिटर्न के मुद्दे पर जानकारी दी। टीबीए प्रधान बलबीर खन्ना ने मेंबर्स का आभार जताया। इस मौके पर टीबीए उपप्रधान रविंदर गर्ग, हरमिंदरजीत सिंह, नाविंदर शर्मा, पवन चोपड़ा, तरलोक भल्ला, श्वेता वोहरा और धर्मपाल बिंद्रा भी मौजूद थे।