- Hindi News
- लोकसभा में िबट्टू ने उठाया कैलवरी चर्च पर हमले का मुद् दा
लोकसभा में िबट्टू ने उठाया कैलवरी चर्च पर हमले का मुद् दा
लोकसभा में िबट्टू ने उठाया कैलवरी चर्च पर हमले का मुद् दा
लुधियाना|स्थानीय सांसदरवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को लोकसभा में 180 साल पुरानी लुधियाना की कैलवरी चर्च पर नौ दिसंबर को कुछ लोगों की ओर से किए हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन में प्रदेश में अमन-कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस ऐतिहासिक चर्च पर हमला होने के बावजूद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमला करने वाले असामजिक तत्व अब भी खुलेआम शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बुरे दौर में भी अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल पूरी तरह सुरक्षित थे। पर इस घटना से यह साफ है कि इस सरकार के समय राज्य के हालात कितने बदतर हो चुके हैं। सांसद बिट्टू ने यह भी कहा कि समय की मांग है कि देश की तरक्की के लिए आपसी भाईचारे को संझो कर रखा जाए और देश विरोधी ताकतों और समाजिक शांति को भंग करने वाले तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए।