- Hindi News
- सिटी बस के लिए 2 ऑपरेटर्स ने भरे टेंडर, टेिक्नकल बिड खोली
सिटी बस के लिए 2 ऑपरेटर्स ने भरे टेंडर, टेिक्नकल बिड खोली
शहरमें 105 सिटी बसों को दोबारा शुरू किया जा सके, इसका दो प्राइवेट कंपनियों ने लुधियाना सिटी बस प्राइवेट लिमिटेड के पास बिड की है। इनमें लुधियाना की सतकरतार एंड कंपनी ने उज्जैन की अर्थ ट्रांसवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ मिलकर और बरनाला की किसान मोर्ट्स शामिल हैं। शुक्रवार को निगम हेड ऑफिस में इन कंपनियों की टेक्निकल बिड खोली गई। इनमें सतकरतार कंपनी ने सभी बसों को चलाने के लिए बिड की है।
वहीं, दूसरे ऑपरेटर किसान मोटर्स ने कुल तीन क्लस्टर में से एक क्लस्टर का जिम्मा संभालने को बिड की है। शुक्रवार को ये टेक्निकल बिड अस्सिटेंट कमिश्नर सतवंत सिंह की अगुवाई में खोली गई। बिड करने वाली ऑपरेटर लोकल हैं या फिर दूसरे राज्य की कंपनी हैं, इस पर सतवंत सिंह ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
दोनों ऑपरेटरों की बिड दिल्ली की कंसल्टेंट कंपनी आईएलएंडएफएस कंपनी को भेज दी गई है। ये कंपनी तय करेगी कि तय की शर्तों में कौन-कौन सी कंपनी पूरा उतरती है। इसके बाद जो भी कंपनी शर्तों को पूरा करती होगी, उसकी फाइनांशियल बिड लुधियाना सिटी बस सर्विस कंपनी की ओर से खोली जाएगी।
लुधियाना में 5 महीने से सिटी बस सर्विस बंद है। निगम ने आज तीसरी बार सिटी बस के टेंडर खोले हैं। इससे पहले सिंगल बस ऑपरेटर कंपनी ने इस टेंडर में रुचि नहीं दिखाई थी।
^कंसल्टेंट कंपनी को दोनों टेक्निकल कंपनी की बिड भेज दी गई है। एक हफ्ते से 10 दिनों के बीच कंसल्टेंट कंपनी ये तय कर देगी कि दोनों कंपनी शर्तों को पूरा करती है या नहीं। अगर दोनों कंपनी शर्तों को पूरा करती होंगी, तो दोनों कंपनी की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। ये टेंडर सिंगल ऑपरेटर को भी दिया जा सकता है। -सतवंतसिंह, अस्सिटेंटकमिश्नर नगर निगम