पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौंसलरों के कामों की जांच के लिए बनाईं दो कमेटियां

कौंसलरों के कामों की जांच के लिए बनाईं दो कमेटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने कौंसलरों को संतुष्ट करने के लिए उनके सभी पेंडिंग एस्टीमेट और टेंडर की फाइलें एफएंडसीसी में डलवाने के आदेश के बाद अब नगर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दांव चल दिया है। निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार ने कौंसलरों के वर्क की जांच को दो कमेटियों का गठन कर दिया है। इनमें एक कमेटी में ज्वाइंट कमिश्नर एएस सेखों के साथ एसई एचएस खोसा का जिम्मा लगाया गया है।

दूसरी कमेटी में असिस्टेंट कमिश्नर सतवंत सिंह के साथ एसई मंजीत सिंह इन कामों की जांच करेंगे। प्रदीप अग्रवाल ने दोनों टीमों काे शनिवार और रविवार को अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मौके पर ये टीम देखेगी कि अभी इस काम की कितनी जरूरत है या फिर थोड़ी मेंटेनेंस करवाकर इस काम को चलाया जा सकता है।

डेवलपमेंटफंड पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं: निगमसदन की मीटिंग से पहले एफएंडसीसी बैठक के जरिए शहर के पार्षदों के कामों को हरी झंड़ी देकर मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया अगले कुछ दिनों में होने वाली हाउस की मीटिंग का बेस तैयार करने में जुटे हुए हैं। वहीं निगम कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल के लिए सबसे बड़ी समस्या ये है कि एफएंडसीसी में अगर 100 करोड़ के काम मंजूरी को जाते हैं, तो निगम इसके लिए फंड कहां से लाएगा। निगम में हर महीने स्टाफ को करीब 20 से 22 करोड़ सैलरी देने का संकट खड़ा हो रहा है और अगर बिना जुगाड़ के नए टेंडर लगा दिए गए तो आगे चलकर नई मुसीबत खड़ी होनी तय है।

इन दो कमेटियों की आेर से कौंसलरों के जिन एस्टीमेट पर एेतराज लगाया जाएगा, वो एफएंडसीसी के एजेंडे में नहीं डाले जाएंगे। वर्क किन कारणों से लिस्ट में नहीं शामिल किया गया, उस पर कमेटी की रिपोर्ट रहेगी।