तरणजीत निमाणा का सम्मान किया
लुधियाना|इंडियन रेडक्रॉससोसाइटी लुधियाना के रीजनल ब्लड बैंक की ओर से करवाए गए सम्मान समारोह में भाई घन्हैया जी मिशन सेवा सोसाइटी के प्रमुख तरणजीत सिंह निमाणा को सम्मानित किया गया। निमाणा को उनके किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए नवराज सिंह बराड़ एडीसी, डॉ. जीपी मंगला, डॉ. विक्टर ने संयुक्त रूप में तरणजीत निमाणा की प्रशंसा की। तरणजीत सिंह भाई घन्हैया जी की सोच को समर्पित मानवता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर मनजीत सिंह बुटहारी, चतर सिंह, तरविंदर सिंह मौजूद रहे।