पीएयू साइकिलिंग क्लब की हुई मीटिंग
लुधियाना|पीएयू साइकिलिंगक्लब ने 12 दिसंबर को सर्किट हाउस में एक मीटिंग की। इसमें हीरो पंजाब स्टेट ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के आयोजन पर चर्चा की गई। 13 दिसंबर को पीएयू साइकिलिंग वेलोड्रम में आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप के बारे में कोच और जनरल सेक्रेटरी सतविंदर सिंह विक्की ने बताया कि साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए क्लब की तरफ से हर महीने एक चैंपियनशिप करवाई जाएगी। इससे यूथ में अवेयरनेस बढ़ेगी। वातावरण और हेल्थ को ड्रग्स से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन होना बहुत जरूरी हैं। इस मौके पर चेयरमैन जिला परिषद और चीफ पत्रों भाग सिंह मनगढ़, प्रेजिडेंट एम रजाक, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट राजिंदर सिंह धालीवाल, मुबीन फारूकी, जाहिद राणा, सुखपाल कौर मौजूद रहे।